5.28 रुपए के लिए 7 साल तक लड़ा केस, अब दोनों कंपनियां मिलकर लौटाएंगी ढाई-ढाई रुपए
मध्यप्रदेश के इंदौर में एक एडवोकेट ने 5.28 रुपए के लिए पूरे साल सातों तक केस लड़ा है. रिलायंस फ्रेश स्टोर ने सांची छाछ के तीन पाउच पर 5.28 रुपए ज्यादा वसूल लिए थे. आपत्ति के बाद भी जब भी राशि वापस नहीं की गई, तो एडवोकेट ने उपभोक्ता फोरम में केस दर्ज कराया था. सात तक चले मामले में 40 बार सुनवाई हुई. इस मामले में अब उपभोक्ता फोरम ने आदेश दिया है कि रिलायंस फ्रेश और सांची, दोनों को 2.64-2.64 रुपए लौटाने होंगे.
इसके साथ ही मानसिक प्रताडऩा के लिए 3 हजार रुपए और केस खर्च के लिए 2 हजार रुपए भी अदा करने होंगे.
इसके साथ ही मानसिक प्रताडऩा के लिए 3 हजार रुपए और केस खर्च के लिए 2 हजार रुपए भी अदा करने होंगे.

No comments