महीने में चार दिन गांव में रुकेंगे शिक्षा अधिकारी
राजस्थान के शिक्षा अधिकारियों को अब महीने में चार दिन गांव में ही रात गुजारनी होगी। इस दौरान ग्रामीणों से मिलकर अपने क्षेत्र के स्कूलों की समस्याओं पर चर्चा करनी होगी और इन्हें दूर भी करना होगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अप्रैल महीने में ही शिक्षा अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र के स्कूल में महीने में चार दिन रहने के आदेश दिए थे। जिसकी पालना अब तक नहीं होने पर अब माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने रिमाइंडर आदेश जारी किया है।

No comments