Breaking News

बारिश वाले बादल बीकानेर से दूर:अब तक एक बार भी झमाझम नहीं बरसे

बीकानेर में बारिश को लेकर एक बार फिर निराश होना पड़ सकता है। शनिवार को भी बीकानेर में बारिश वाले बादल नजर नहीं आ रहे हैं। तापमान में लगातार बढ़ोतरी के बाद पारा चालीस डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। एक ओर जहां पूर्वी राजस्थान में पानी ही पानी है, वहीं बीकानेर सहित पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश बारिश को तरस गए हैं।
मौसम विभाग की ओर से शनिवार सुबह जारी चेतावनी में बीकानेर कहीं नाम नहीं है। एब बार फिर पूर्वी राजस्थान में ही बारिश की चेतावनी दी गई है। 

No comments