Breaking News

कनेक्शन में देरी डिस्कॉम अफसरों को पड़ेगी भारी

अजमेर डिस्कॉम के लिए बड़ी कमाई का जरिया हाई वैल्यू कंज्यूमर को कनेक्शन देने में देरी करना अफसरों को अब भारी पड़ेगा। अफसरों को कनेक्शन में देरी का कारण बताते हुए डिले रिपोर्ट भी सब्मिट करनी होगी। इसके बाद देरी का कारण अगर संतोषप्रद नहीं हुआ तो जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई की जाएगी। इस सम्बन्ध में एडिशनल चीफ इंजीनियर राजीव वर्मा ने इस सम्बन्ध में आदेश जारी किए है।

No comments