Breaking News

ईंट भट्टा मालिक की ट्रैक्टर-ट्रॉली लूटी

हनुमानगढ़ में ईंट भट्टा मालिक की ट्रैक्टर-ट्रॉली लूट का मामला सामने आया है। जंक्शन पुलिस थाने में एक नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घटना 20 जून की है। हिरनावाली निवासी राजेन्द्र कुमार धोलीपाल में किसान ब्रिक्स कम्पनी चलाते हैं। सुबह हुसैन नामक व्यक्ति ने 2500 ईंटों का ऑर्डर दिया। उसने 5 हजार रुपए ऑनलाइन जमा करवा दिए। राजेन्द्र ने ईंटें ट्रैक्टर में लोड कर शाम 7:15 बजे ड्राइवर मांगीलाल के साथ भेज दीं। शाम साढ़े 7 से रात 8 बजे के बीच जब ट्रैक्टर सम्पतनगर के पास पहुंचा, तब साबर अली और 3-4 अन्य लोगों ने ड्राइवर को रोक लिया।

No comments