गैंगस्टरों से निपटने के लिए पुलिस का एक्शन जारी
श्रीगंगानगर में फायरिंग, धमकी, और फिरौती जैसी वारदातों में दुपहिया वाहनों का दुरुपयोग रोकने के लिए गुरुवार को दूसरे दिन भी पुलिस एक्शन मोड़ पर नजर आई। जिला मुख्यालय पर चारों थानों की दो-दो ड्यूटी टीमें बनाकर अपने-अपने इलाके में दुपहिया और चौपहिया वाहनों की सघन जांच करवाई जा रही है।
शहर में 20 बाइक पर 40 जवानों का जाब्ता और 5 पुलिस गाडिय़ों पर 25 का जाब्ता तैनात किया गया है। इसके अलावा एके-47 पुलिस पार्टी अलग से तैनात है। अगर कोई संदिग्ध दिखाई दिए तो गोली चलाने की भी छूट दी गई है। यही नहीं राजकॉप एप से भी वाहनों पर नजर रखी जा रही है।
सीओ सिटी आईपीएस बी आदित्य ने बताया कि पिछले दिनों शहर हुई फायरिंग और फिरौती मांगने के मामलों में आरोपियों ने पहले बाइक पर रैकी की और फिर वारदात की। इसलिए वाहनों की जांच पर विशेष फोक्स है।

No comments