Breaking News

श्रीगंगानगर सहित राज्य की धान मंडियों में कामकाज शुरू

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से बुधवार रात को मुख्यमंत्री आवास जयपुर में व्यापारियों की हुई  वार्ता में 2 जुलाई से शुरू हुआ आंदोलन समाप्त हो गया। राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ जयपुर के  अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता ने बताया कि  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उन्हें आश्वस्त किया कि राज्य सरकार कृषक कल्याण फीस को कम करते हुए अब सिर्फ 50 पैसे प्रति सैकड़ा लागू करेगी। सरकार के इस निर्णय के बाद राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ सहित अन्य संगठनों ने आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की। 
उन्होंने बताया कि गुरुवार को श्रीगंगानगर सहित राजस्थान की 247 कृषि मंडियों में व्यापारिक  कामकाज फिर से शुरू हो गया है। राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ में आह्वान पर बंद को तेल मिलों, दाल मिलों, आटा मिलों और मसाला उद्योगों ने भी समर्थन दिया था।  

No comments