भिंडी-अरबी, बैंगन, लॉकी और कद्दू हो रहे सस्ते, हरी मिर्ची व ग्वार फली महंगी
मानसूनी सीजन में सब्जियों के दाम नरम-गरम चल रहे हैं। कुछ सब्जियां जहां महंगी चल रही हैं तो कुछ सब्जियों के दामों में काफी गिरावट आ गई है। आज जयपुर की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना मंडी में जहां भिंडी, अरबी, बैंगन, लॉकी और कद्दू के भाव नीचे रहे तो वहीं हरी मिर्ची, गवार फली और टिंडा महंगे दिखाई दिए।
टमाटर के दाम भी आज स्थिर रहे। दूसरी मंडी स्थित आलू-प्याज मंडी में आज भी आलू,प्याज और लहसुन के दाम नरम रहे। जहां थोक मंडी में आलू 6 से 12 रुपए प्रति किलो बिका तो वहीं प्याज के दाम भी 9 से 20 रुपए के बीच बिकी। वहीं लहसुन के दाम आज भी 20 से 70 रुपए के बीच रहे।

No comments