Breaking News

जीकेएस के किसानों ने जिला कलक्टर को बताई समस्याएं

गंगनहर में पंजाब से राजस्थान के शेयर के मुताबिक गंगनहर में 2500 क्यूसेक पानी देने की मांग को लेकर जीकेएस के किसान आज जिला कलक्टर से मिले।
इस दौरान किसानों ने जिला कलक्टर को अवगत करवाया कि गंगनहर में लगातार पानी की मात्रा कम हो रही है, जिसके कारण फसल बिजाई के लिए गंगानगर क्षेत्र के किसानों को पूरा पानी नहीं मिल पा रहा है। पानी के अभाव बाजरा, मूंग व ग्वार की फसलों की बुवाई प्रभावित हो रही है। 

No comments