18 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने के तीनों आरोपी पांच दिन के रिमांड पर
श्रीगंगानगर में प्रेत आत्मा का साया बताकर एक युवती से 18 लाख की धोखाधड़ी करने वाले तीन फर्जी एस्ट्रोलॉजरों को कोर्ट में पेश करके पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी तंत्र विद्या और डराने-धमकाने के जरिए आम लोगों से लाखों रुपये ऐंठ रहे थे।
सदर पुलिस के हवलदार निहाल बिश्रोई ने बताया कि एक युवती से तांत्रिक पूजा-पाठ करके उसका भविष्य उज्जवल करने का झांसा देकर करीब 18 लाख की रकम ठगने के आरोप में वासुदेव शास्त्री उर्फ मनीष कुमार, प्रमोद भार्गव, अंकित उर्फ रूद्र शर्मा को जयपुर से गिरफ्तार किया गया था।

No comments