Breaking News

मुसीबतें कम करने के बजाय बढ़ा रहे फर्जी ज्योतिषी

जीवन में चल रही और भविष्य में आने वाली संभावित मुसीबतों को कम करने के चक्कर में लोग नई मुसीबत में फंस रहे हैं। वे अपनी मेहनत की गाढ़ी कमाई फर्जी ज्योतिषियों की झोली में डाल रहे हैं। जब कोई समाधान नहीं होता तो थक-हारकर पुलिस की शरण ले रहे हैं।
सोशल मीडिया पर तंत्र विद्या से समस्याओं का निस्तारण करने के दावों भरे विज्ञापन देख कर लोग इन फर्जी एस्ट्रोलॉजरों के बुने जाल में फंस जाते हैं। 
श्रीगंगानगर के सदर पुलिस ने अन्य जिलों के फर्जी एस्ट्रोलॉजरों को जयपुर से दबोचा है, इन लोगों ने श्रीगंगानगर की एक युवती से लाखों की ठगी की थी, लेकिन श्रीगंगानगर में दर्जनों फर्जी एस्ट्रोलॉजर अपना धंधा चला रहे हैं। 

No comments