हैरोइन की सप्लाई देने वाला युवक फरार
श्रीगंगानगर के सेतिया कॉलोनी पुलिस चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर रामेश्वरलाल द्वारा 7.24 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार अर्जुन अरोड़ा निवासी इंदिरा कॉलोनी को सप्लाई देने वाला युवक फरार हो गया।
कोतवाली पुलिस थाना में दर्ज मुकदमे के जांच अधिकारी सदर पुलिस थाना के एसआई जीतराम ने बताया कि अर्जुन अरोड़ा ने पूछताछ में खुलासा किया था कि उसे हेरोइन की सप्लाई पदमपुर मार्ग पर स्थित ग्रीन वैली कॉलोनी में रहने वाले पंकज कुमार पुत्र कमल अरोड़ा ने दी थी। उसके निवास स्थान पर दबिश दी गई, लेकिन वह फरार है। अर्जुन अरोड़ा को कल कोर्ट में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया गया था। रिमांड अवधि समाप्त होने पर गुरुवार को दुबारा कोर्ट में पेश किया जायेगा।

No comments