विधायक बिहाणी ने तीन दिव्यांग जनों को स्कूटी सौंपी
श्रीगंगानगर विधायक जयदीप बिहाणी ने शुक्रवार को विधायक निधि से तीन दिव्यांग जनों को स्कूटी वितरित की। यह कार्यक्रम विधायक सेवा केंद्र में आयोजित हुआ, जहां लाभार्थियों में पुरानी आबादी निवासी लाल किशन सिंधी, 17 एमएल की डिंपल और सुभानदीप को स्कूटियां सौंपी गईं।
स्कूटियां सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से उपलब्ध कराई गईं, जिनके लिए विधायक बिहाणी ने पूर्व में अनुशंसा की थी। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के उपनिदेशक वीरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
स्कूटियां सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से उपलब्ध कराई गईं, जिनके लिए विधायक बिहाणी ने पूर्व में अनुशंसा की थी। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के उपनिदेशक वीरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।

No comments