अमरनाथ यात्रा- चंदरकोट में काफिले की बसें टकराईं, 36 घायल
अमरनाथ यात्रियों को लेकर जा रहे काफिले की चार बसों में टक्कर हो गई। रामबन जिले में चंदरकोट लंगर के पास हुए हादसे में करीब 36 यात्री घायल हो गए हैं। हादसा तब हुआ, जब ब्रेक फेल होने के कारण एक बस का ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा। इससे काफिले में शामिल तीन और बसें आपस में टकरा गईं।
खबर मिलते ही रेस्क्यू टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और घायल तीर्थयात्रियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रामबन ले जाया गया है। बाकी यात्रियों को दूसरी गाडिय़ों से पहलगाम के लिए रवाना किया गया है।
भारी बारिश के बावजूद 6,900 से तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था आज शनिवार को भगवती नगर बेस कैंप से रवाना हुआ है।

No comments