Breaking News

श्रीगंगानगर शहर में तीन और मोटरसाइकिल चोरी

श्रीगंगानगर शहर में इंदिरा वाटिका, एच ब्लॉक में एक ब्यूटी पार्लर और हनुमानगढ़ मार्ग पर अंध विद्यालय के पास से तीन मोटरसाइकिल चोरी होने की घटनाएं सामने आई हैं।
सदर पुलिस के अनुसार चक 3-ई छोटी निवासी सुरेश यादव का मोटरसाइकिल 2 जुलाई को अंध विद्यालय के पास से चोरी हो गया।
गणपतिनगर निवासी नरेंद्रराज का मोटरसाइकिल 10 जून को इंदिरा वाटिका के पास से कोई चोरी कर ले गया। सुदामानगर निवासी रोशन का मोटरसाइकिल 23 जून को एच ब्लॉक में शी ब्यूटी पार्लर के पास से चोरी हो गया। पुलिस ने बताया कि घटना स्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से चोरों का पता लगाने के प्रयास किये जा रहे हैं।

No comments