Breaking News

ड्रोन से की जा रही है लापता लोगों की तलाश, एक और शव मिला; 17 लोगों की मौत, 54 अभी लापता

हिमाचल के मंडी जिले के सराज क्षेत्र में बादल फटने से भारी तबाही के बीच राहत एवं बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के साथ अब सेना ने भी मोर्चा संभाल लिया है। बीते पांच दिन से देश-दुनिया से कटे सराज के कई क्षेत्रों से बचाव दलों ने लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया। 
थुनाग के साथ जंजैहली में भी भारी नुकसान हुआ है। सड़कों के साथ कई घर ध्वस्त हो चुके हैं। ड्रोन से भी लापता लोगों की तलाश की जा रही है। इसी बीच, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने घर खो चुके लोगों के लिए पांच हजार रुपये प्रति माह किराया देने का एलान किया है। 

No comments