राजस्थान में 152 टोल पर होगी एक जैसी दर
राजस्थान में हाईवे पर सफर करना अब और भी सस्ता होने जा रहा है। जयपुर से दिल्ली जाने के लिए 375 रुपए टोल देना पड़ता है। आने वाले दिनों में महज 45 रुपए ही कटेंगे। इसी तरह जयपुर से उदयपुर जाने में 550 रुपए की जगह 105 रुपए का ही टोल लगेगा। यह सब संभव होगा, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के एनुअल स्पेशल पैक से।
इसके जरिए एक बार में 3000 रुपए का रिचार्ज करवाने पर एक साल में अधिकतम 200 ट्रिप 'फ्रीÓ हो जाएंगी। यानी इस रिचार्ज में 200 बार टोल पार कर सकेंगे। इससे खास फायदा राजस्थान में होगा, जहां नेशनल हाईवे के 152 टोल प्लाजा हैं।

No comments