Breaking News

कांवड़ रूट पर क्यूआर कोड स्कैन करके धर्म पूछ रहे: कांवडि़ए बोले- कांवड़ अपवित्र होने का खतरा कम

कांवड़ यात्रा पर यूपी में सियासत गरमाने लगी है। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सख्त नियम लागू किए। इसको लेकर 3 तरह के आदेश हैं- कांवड़ रूट पर ढाबा-रेस्टोरेंट वालों को अपनी पहचान बोर्ड पर लिखनी होगी। दुकानों पर लाइसेंस और पहचान पत्र लगाना होगा। कांवड़ यात्रा रूट पर खुले में मांस बिक्री नहीं होगी।
विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने विष्णु के अवतार की तस्वीर भी इन दुकानों पर चस्पा कर रहे हैं। भगवा झंडे लगा रहे हैं, क्तक्र कोड स्कैन करके देख रहे हैं कि हिंदू नाम की दुकान को कोई दूसरे धर्म का व्यक्ति तो नहीं चला रहा है।

No comments