केदारनाथ यात्रा अस्थायी तौर पर रोकी गई, मुनकटिया स्लाइडिंग जोन में लैंडस्लाइड, 50 श्रद्धालु फंसे
उत्तराखंड की केदारनाथ यात्रा को कुछ समय के लिए रोका गया है। केदारनाथ पैदल मार्ग पर सोनप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत मुनकटिया स्लाइडिंग जोन में मलबा-पत्थर आने से मार्ग बाधित हुआ है। इसके चलते फिलहाल केदारनाथ धाम यात्रा अस्थाई तौर पर रोकी गई है। पुलिस प्रशासन के मुताबिक मार्ग से चालू होने पर यात्रा को फिर से शुरू कर दिया जाएगा। केदारनाथ पैदल मार्ग पर सोनप्रयाग क्षेत्र के तहत स्लाइडिंग जोन के पास लैंडस्लाइड होने के कारण मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया। इस कारण लगभग 40 से 50 श्रद्धालु लैंडस्लाइड जोन में फंस गए।

No comments