Breaking News

महिला स्वास्थ्यकर्मियों से 26 साल पुरानी वसूली करेगा चिकित्सा विभाग

साल 1999 में केंद्र की यूनाइटेड नेशंस पॉपुलेशन फंड योजना में 1692 महिला स्वास्थ्यकर्मियों को मोपेड खरीदने के लिए बिना ब्याज का लोन दिया गया था। लोन नहीं चुकाने पर अब 26 साल के ब्याज सहित वसूला जाएगा।

इन एएनएम को 15 हजार के लोन के 65 हजार 693 रुपए चुकाने होंगे। इसके लिए जिलों के सीएमएचओ ने आदेश जारी कर वसूली के निर्देश दिए हैं। 2024-25 की ऑडिट में मामले का खुलासा हुआ था।
अब इसकी वसूली 18 जिलों की एएनएम से करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें कई तो अब तक रिटायर्ड हो चुकी हैं। वहीं कई को याद ही नहीं की उन्होंने कोई लोन भी लिया था।

No comments