जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेस-वे पर पहले ही दिन उड़ी नियमों की धज्जियां
जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रायल रन की शुरुआत कर दी गई है। ट्रायल चरण में इंजीनियरिंग से लेकर यातायात व्यवस्था तक सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। हालांकि पहले ही दिन नियम भी खूब टूटे। लोग ट्रैक्टर ट्रॉली, बाइक लेकर घुस आए, जो कि यहां प्रतिबंधित हैं।
कुछ मोटरसाइकिल सवार भी एक्सप्रेसवे पर जाने की कोशिश कर रहे थे। कुछ को गाड्र्स ने रोका, लेकिन कुछ चकमा देकर एक्सप्रेसवे पर चढ़ गए। गौरतलब है कि इस एक्सप्रेसवे पर दोपहिया, तिपहिया, ट्रैक्टर व अन्य धीमी गति वाले वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित है।

No comments