Breaking News

राजस्थान में आज से 4 दिन बंद कृषि उपज मंडियां

राजस्थान में 2 से 5 जुलाई तक 247 कृषि उपज मंडियां बंद है। राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ के आह्वान पर व्यापारी हड़ताल कर रहे हैं।
व्यापारियों ने कहा कि सरकार कृषि जिंसों पर एक प्रतिशत कृषक कल्याण शुल्क लेती है। पहले सरकार ने इसे आधा प्रतिशत किया था। लेकिन अब 1 जुलाई से फिर से पूरा एक प्रतिशत लग रहा है। इससे किसानों को उनकी उपज का पूरा दाम नहीं मिल पाता और उपभोक्ताओं पर भी महंगाई का बोझ बढ़ता है।
व्यापारी और उद्योगों पर भी लागत बढऩे से कारोबार ठप हो रहा है।

No comments