पानी भरे गड्ढे से गुजरने के दौरान पलटी बोलेरो: झुंझुनूं में स्टेट हाइवे पर हुआ हादसा
झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौडज़ी क्षेत्र में शुक्रवार को तेज बारिश के बीच एक बोलेरो कार पलट गई। कार में 2 लोग सवार थे। उन्हें ज्यादा चोट नहीं लगी। हादसा स्टेट हाईवे 37 पर स्थित संकट मोचन बालाजी मंदिर के पास बाइपास रोड पर हुआ।
जानकारी के अनुसार- बोलेरो कार से दो व्यक्ति टीटनवाड़ से गुढ़ागौडज़ी की ओर जा रहे थे। इस दौरान रोड पर गड्ढा और पानी भरा होने के कारण कार बेकाबू होकर पलट गई।
स्थानीय लोगों ने बताया- कार की स्पीड तेज थी। संकट मोचन बालाजी मंदिर के पास बाइपास पर आते ही कार गड्ढे में फंसी और पलट गई। सड़क किनारे बनी जलनिकासी व्यवस्था पूरी तरह फेल है, इससे भारी बारिश के दौरान सड़क पर पानी भर जाता है और वाहन चालकों को गड्ढे नजर नहीं आते।

No comments