महिला के ठेले से नगदी लेकर भागा युवक:ग्राहक ने बाइक से पीछा कर पकड़ा
अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र में सब्जी बेचने वाली महिला आशा के ठेले से एक युवक नगदी चोरी कर भाग गया। महिला के चिल्लाने पर ग्राहक ने चोर का पीछा किया और उसे पकड़ लिया। बाद में चोर को कपड़े से बांधकर अलवर गेट थाने लेकर पहुंचे और पुलिस के हवाले किया। महिला की शिकायत पर अलवर गेट थाना पुलिस जांच में जुटी है।

No comments