दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे किनारे शोरूम, मकान-दुकान समेत 145 निर्माण होंगे ध्वस्त
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे किनारे बीपीटीपी पुल से लेकर सेक्टर-आठ सर्वोदय चौराहे तक आगरा-गुरुग्राम नहर किनारे बने हुए शोरूम, मकान-दुकान सहित अन्य सभी 145 अवैध निर्माणों को तोड़ा जाएगा। यह कार्रवाई हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और सिंचाई विभाग संयुक्त रूप से करेगा।
प्राधिकरण ने कार्रवाई के लिए आठ से 18 जुलाई तय की है। इस संबंध में उच्च अधिकारियों की स्वीकृति ली जा चुकी है। तीन ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए गए हैं। पुलिसबल रिजर्व हो चुका है।
प्राधिकरण ने कार्रवाई के लिए आठ से 18 जुलाई तय की है। इस संबंध में उच्च अधिकारियों की स्वीकृति ली जा चुकी है। तीन ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए गए हैं। पुलिसबल रिजर्व हो चुका है।

No comments