Breaking News

10 जुलाई से छोड़ा जाएगा पार्वती नहर से पानी

बारां में जल संसाधन विभाग ने खरीफ फसल की सिंचाई के लिए पार्वती नहर से पानी छोडऩे की तैयारी कर ली है। विभाग ने जल उपयोक्ता संगम अध्यक्षों के साथ एक्सईएन कार्यालय में बैठक की। इसमें 10 जुलाई से नहर शुरू करने का निर्णय लिया गया।
एक्सईएन महेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि पार्वती नहर परियोजना बारां, अटरू और मांगरोल तहसील के किसानों को सिंचाई सुविधा प्रदान करती है। इस वर्ष भी किसानों को खरीफ फसल की सिंचाई के लिए पार्वती मुख्य नहर से पानी उपलब्ध कराया जाएगा।

No comments