1.5 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ युवा दंपति तस्कर गिरफ्तार
श्रीगंगानगर जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन सीमा संकल्प के अंतर्गत जिला पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुरानी आबादी थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मिनी मायापुरी स्थित होटल शिवम इन से 255 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ एक युवा दंपति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने बताया कि पुरानी आबादी पुलिस थानाधिकारी श्रीमती ज्योति नायक ने स्टाफ सहित होटल शिवम इन में दबीश देकर प्रदीप सिंह उर्फ दीपू और उसकी पत्नी सिमरन को 255 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपये आंकी गई है। इन पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

No comments