बुजुर्ग महिला पर हमला कर बालियां लूटने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
श्रीगंगानगर जिले के मुकलावा थाना क्षेत्र में गत 13 जून को एक वृद्ध महिला पर हमला कर बालियां लूटने के मामले ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
श्रीगंगानगर पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने बताया कि क्षेत्र के गांव पावली निवासी चरण सिंह ने मुकलावा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि सुबह करीब 7 बजे उसकी दादी घर में खून से सनी हालत में चारपाई पर मिलीं। उनके सिर पर भारी वस्तु से वार किया गया था और कानों की बालियां लूट ली गई थीं, जिनमें से एक कान पूरी तरह कटा हुआ था। रिपोर्ट पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।
जांच अधिकारी राजेन्द्र कुमार व टीम ने तकनीकी साक्ष्य व मुखबिर की सूचना के आधार पर दो आरोपियों सोनू सिंह और अजयदीप को गिरफ्तार किया है। मामले में पूछताछ व जांच जारी है।

No comments