डीजे मुनेश चंद यादव ने शकुंतला सदन वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण
श्रीगंगानगर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश मुनेश चंद यादव ने शनिवार को ख्यालीवाला स्थित राजकीय वृद्धाश्रम शकुंतला सदन का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्गों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। खासतौर पर भोजन, पीने के पानी और साफ-सफाई व्यवस्था की जांच की गई। विजिट के दौरान वृद्धाश्रम में स्वच्छता व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।
इस अवसर पर असिस्टेंट प्रोजेक्ट डायरेक्टर विकास राघेरा, डॉ. हेमंत सहारण, कनिष्ठ लेखाकार राकेश भादू सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।

No comments