350 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्रीगंगानगर जिले के मुकलाव थाना पुलिस ने 350 ग्राम डोडा पोस्त बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी सनातरम लखनी और उनकी टीम ने गश्त के दौरान करण कुमार को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

No comments