हनुमानगढ़ व श्रीगंगानगर में पेयजल योजनाओं की समीक्षा, मंत्री ने मैनेजमेंट सुधार पर दिया जोर
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भूजल विभाग मंत्री कन्हैयालाल चौधरी की अध्यक्षता में श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों की पेयजल आपूर्ति योजनाओं की समीक्षा बैठक रविवार को हनुमानगढ़ में आयोजित हुई। मंत्री ने कहा कि जल संकट का कारण पानी की कमी नहीं, बल्कि मैनेजमेंट की खामियां हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि जल का अनुचित उपयोग रोका जाए और अवैध कनेक्शनों पर एफआईआर दर्ज की जाए।
उन्होंने जनप्रतिनिधियों को प्राथमिकता देने और उनकी जानकारी के बिना जांच नहीं करने के निर्देश दिए। मंत्री ने शहरी जल जीवन मिशन के तहत 1200 करोड़ रुपये की स्वीकृति की जानकारी भी दी। बैठक में बताया गया कि हाल ही में लापरवाही के चलते 70 से अधिक पीएचईडी अधिकारियों को एपीओ किया गया है।

No comments