Breaking News

विद्यार्थी शिक्षा सहयोग समिति की वार्षिक सभा सम्पन्न, हरि चंद मक्कड़ पुन: अध्यक्ष निर्वाचित

श्रीगंगानगर में विद्यार्थी शिक्षा सहयोग समिति की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन समिति सभागार में हुआ। सचिव ओ.पी. जुनेजा ने वर्ष 2024-25 की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और कोषाध्यक्ष अशोक चराया ने लेखा-जोखा साझा किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।
कक्षा 10 की टॉपर छात्राओं राशि और रिया को सम्मानित किया गया। सभा में समिति के विस्तार और आर्थिक सहयोग पर चर्चा हुई। वरिष्ठ सदस्य रमेश बिहाणी को चुनाव अधिकारी नियुक्त कर अध्यक्ष पद हेतु नाम आमंत्रित किए गए। सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से हरि चंद मक्कड़ को पुन: अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। अंत में सभा में अहमदाबाद विमान हादसे के दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी गई। सभा का संचालन सह-सचिव श्याम सुंदर बिश्नोई ने किया।

No comments