Breaking News

आर्य समाज श्रीगंगानगर में रविवारीय वैदिक यज्ञ एवं सत्संग आयोजित

श्रीगंगानगर में आर्य समाज, स्वामी दयानंद मार्ग में रविवार को वैदिक यज्ञ एवं सत्संग का आयोजन हुआ। यज्ञ का संचालन पं. नागेंद्र शास्त्री और विक्रांत शास्त्री ने मंत्रोच्चारण के साथ किया। भजनों द्वारा श्रीमती राज सक्सेना ने ईश्वर स्तुति की। कार्यक्रम में एसडी पीजी कॉलेज की छात्रा आयुषी चड्ढा को एमएससी कंप्यूटर साइंस में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।

No comments