Breaking News

साहिल होटल के रूम में लगी आग, महिला का शव बरामद

श्रीगंगानगर में रविवार को रविन्द्र पथ स्थित होटल साहिल के थर्ड फ्लोर के एक रूम में आग लग गई। इस घटना में फायर बिग्रेड कर्मचारियों ने रूम का दरवाजा तोड़ तो उसमें एक महिला मृत पाई गई। आशंका है कि आग में जलने से महिला की मृत्यु हो गई। महिला का शव मिलने पर होटल प्रबंधन में पुलिस को सूचना दी। खबर लिखे जाने तक पुलिस पहुंच चुकी थी। दमकल कर्मियों ने आग बुझा दी थी। मृत महिला हरियाणा के कैथल की निवासी थी। वह गत दिवस साहिल होटल में रूकी थी।
साहित होटल प्रबंधन से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार रात को करीब साढ़े 8 बजे होटल के थर्ड फ्लोर के रूम नम्बर 308 से धूंआ निकलता देखा। पूरी गैलरी में धूंआ भरा हुआ था। इस फ्लोर पर मात्र एक ही कमरा बुक था। तुरंत दमकल को सूचना दी गई। दमकल कर्मचारियों ने आकर व्यवस्था को संभाला।
दमकल कर्मी रविकांत ने बताया कि धूंआ के बीच होटल स्टाफ से रूम की चाबी लेकर रूम को खोला गया तो बुरी तरह से अंदर भी धूंआ भरा हुआ था। सामने देखा तो एक महिला जली हुई अवस्था में बैड पर पड़ी थी। बड़ी मश्क्कत के बाद आग बुझाई गई। महिला काफी जल चुकी थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रूम में शराब की बोतलें और जली हुई सिगरेट मिली है। आंशका है कि महिला ने बड़ी मात्रा में शराब का सेवन किया और धूम्रपान से आग लग गई। होटल में दी गई आईडी के अनुसार सुमन धर्मपत्नी गुरतान सिंह निवासी कैथल हरियाणा बताया गया है। पुलिस मौका मुआयना कर रही थी।

No comments