विश्व पर्यावरण दिवस पर बायो मेडिकल वेस्ट नियमों की जानकारी व पौधारोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर के एसएन सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को प्लास्टिक प्रदूषण को मात दें विषय पर सेमिनार आयोजित हुआ। प्रदूषण नियंत्रण मंडल की जेईएन मनीषा चौधरी ने बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट रुल 2016 की विस्तृत जानकारी दी और स्टाफ व आमजन को जागरूक किया। हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. एस. एल. सिहाग ने पर्यावरण संरक्षण को जीवन की प्राथमिक आवश्यकता बताते हुए पेड़, पानी और स्वच्छ हवा के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में आरओ दीपेन्द्र झारवाल, एईई पामूल थलिया, डॉ. आर.एस. निर्वाण, डॉ. जगदीश कस्वा व वेदपाल नाथ सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में आरओ दीपेन्द्र झारवाल, एईई पामूल थलिया, डॉ. आर.एस. निर्वाण, डॉ. जगदीश कस्वा व वेदपाल नाथ सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

No comments