मुआयथाई विश्व चैम्पियनशिप में साहिल कारगवाल ने जीते दो कांस्य पदक
श्रीगंगानगर के ख्यालीवाला गांव के साहिल कारगवाल ने तुर्की के अंताल्या में आयोजित मुआयथाई सीनियर विश्व चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो कांस्य पदक जीतकर देश और जिले का नाम रोशन किया।
इस प्रतियोगिता में लगभग 95 देशों के खिलाड़ी शामिल हुए थे। भारतीय टीम ने कुल तीन पदक जीते, जिनमें से दो पदक अकेले साहिल ने प्राप्त किए। इससे पहले भी वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
उनकी सफलता पर श्रीगंगानगर मुआयथाई एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक और दी नोबल स्कॉलर अकादमी के निदेशक रामकुमार रोज ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि साहिल की उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

No comments