कचरा प्वाईंट पर दो मशीनें लगाकर निस्तारण कार्य में तेजी, 54,000 घनमीटर कचरा साफ
श्रीगंगानगर के चक 6 जैड स्थित कचरा प्वाईंट पर पुराने कचरे के निस्तारण के लिए मैसर्स डीएच पटेल, सूरत द्वारा अब दो मशीनें लगाकर कार्य किया जा रहा है। पहले केवल एक मशीन से काम हो रहा था, जिससे गति धीमी थी।
नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र सिंह यादव की पहल पर 29 मई 2025 से दूसरी मशीन भी जोड़ी गई, जिससे कार्य में तेजी आई है। अब दोनों मशीनों से कचरा निस्तारण सुचारु रूप से हो रहा है। अभी तक लगभग 54,000 घनमीटर कचरे का निस्तारण हो चुका है, जबकि 1.80 लाख घनमीटर कचरा शेष है। इसके निस्तारण के लिए रिपोर्ट निदेशालय को भेजी गई है और स्वीकृति के बाद अगली कार्यवाही की जाएगी।

No comments