Breaking News

वंदे गंगा अभियान का शुभारंभ

वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत बुधवार सुबह 'रन फॉर इनवायरमेंटÓ साइकिल रैली का आयोजन हनुमानगढ़ में भगत सिंह चौक से किया गया। रैली का उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना था।
जिला कलेक्टर काना राम, एसपी हरि शंकर व अन्य जनप्रतिनिधियों ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और जल संरक्षण की शपथ दिलवाई।
रैली भगत सिंह चौक से शुरू होकर भारत माता चौक होते हुए सेंट्रल पार्क टाउन तक पहुंची और फिर लौटकर समापन हुआ। स्काउट, एनसीसी, एनएसएस, विद्यालय विद्यार्थी, साइकिल क्लब सदस्य और आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सरस डेयरी द्वारा प्रतिभागियों को छाछ और लस्सी वितरित की गई।

No comments