युवती को वर्क वीजा पर कनाडा भेजने का झांसा देकर 8 लाख रुपए ठगे
श्रीगंगानगर जिले के विजयनगर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव 3 एलजीएम में रहने वाली युवती को वर्क वीजा पर कनाडा भेजने का झांसा देकर आठ लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के भाई की ओर से कोर्ट में दायर इस्तगासा के आधार पर जलन्धर के एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार 33 वर्षीय रणजीत सिंह ने मुकदमे में आरोप लगाया कि मेरी बहन संदीप कौर ने एयर हॉस्टेस व आईलेट्स की हुई है। वह विदेश जाना चाहती थी। वर्ष 2022 में मेरी बुआ के बेटे रमनप्रीत सिंह के कहने पर इंटेलीक्ट ट्रांसोसिनिस प्रा. लि. जलन्धर के संचालक सिमरदीप सिंह जायसवाल से सम्पर्क किया। 6 सितम्बर 2022 को सिमरदीप सिंह से बातचीत करने पर उसने कनाडा वर्क वीजा दिलवाने की एवज में 36 लाख रुपए मांगे। मैंने 17 सितम्बर 2022 को सिमरदीप के खाते पांच लाख रुपए जमा करवा दिये।

No comments