Breaking News

चुनाव आयोग: अब प्रदेश में 41 जिलों के आधार पर बनेगी वोटर लिस्ट




राजस्थान में पहली बार मतदाता सूची प्रकाशन में 41 जिलों की अलग-अलग सूचियां तैयार होंगी। इससे पूर्व प्रदेश के 33 जिलों को ही आधार मानकर मतदाता सूचियों के प्रकाशन पर काम होता आया है। प्रदेश में पिछली सरकार के समय नए जिलों का गठन होने के बावजूद भी 33 जिलों को ही आधार मानकर निर्वाचन विभाग सूचियां प्रकाशन करता रहा। इसे लेकर भी सियासी चर्चाएं और विवाद सामने आ चुका है। उधर, यह भी पहला मौका है जब प्रत्येक जिले में निर्वाचन अधिकारियों की अलग-अलग नियुक्तियां हुई हैं।

No comments