जयपुर में एमवी एक्ट में 6 हजार से ज्यादा वाहन जब्त
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की पालना में जयपुर पुलिस ने मालखाना निस्तारण अभियान शुरू कर दिया। इसके तहत जयपुर यातायात पुलिस ने जब्त वाहनों के निस्तारण के लिए बड़े स्तर पर अभियान शुरू किया। जब्त वाहन को रिलीज कराओ, नहीं तो नीलाम होंगे। डीसीपी ट्रैफिक शाहीन सी ने बताया कि जयपुर ट्रैफिक पुलिस के पास मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 6 हजार से ज्यादा वाहन जब्त हैं। ऐसे में जब्त वाहनों के मालिकों से आग्रह है कि अगले 7 दिन में न्यायालय से आवश्यक कानूनी कार्यवाही कर अपने वाहन रिलीज करवा लें। अन्यथा उन वाहनों की नीलामी की कार्रवाई की जाएगी।

No comments