जोड़बीड़ में बीडीए अलॉट करेगा 1600 प्लॉट
बीकानेर विकास प्राधिकरण ने जोड़बीड़ आवासीय योजना में लॉटरी से 1600 प्लॉट बेचने का निर्णय किया है लेकिन इसमें शर्त लगा दी गई है कि बारह लाख रुपए सालाना आय करने वाले ही इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। ऐसे में आम आदमी को इस कॉलोनी में प्लॉट नहीं मिल सकेगा। वहीं, सिर्फ निवेश की दृष्टि से ही प्लॉट आवंटन हो सकता है। जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने इस आवासीय योजना की बुकलेट सोमवार को जारी की।
जोड़बीड़ आवासीय योजना के 1600 भूखंडों का लॉटरी के माध्यम से आवंटन किया जाएगा। भूखंडों के लिए आवेदन 2 से लेकर 25 जून तक किए जा सकेंगे।
जोड़बीड़ आवासीय योजना के 1600 भूखंडों का लॉटरी के माध्यम से आवंटन किया जाएगा। भूखंडों के लिए आवेदन 2 से लेकर 25 जून तक किए जा सकेंगे।

No comments