Breaking News

एक करोड़ गोवंश को लगेगा लम्पी से बचाव का टीका




राजस्थान में गोवंश को लम्पी स्किन डिजीज जैसी जानलेवा बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए 'लम्पी स्किन डिजीज रोग प्रतिरोधक टीकाकरण अभियानÓ का आगाज हो गया। यह अभियान 2 जून से 2 अगस्त 2025 तक संचालित किया जाएगा, जिसमें गॉट पॉक्स वैक्सीन (उत्तरकाशी स्ट्रेन) का उपयोग कर 4 माह से अधिक उम्र के स्वस्थ गौवंश का टीकाकरण किया जाएगा। पाली के श्री पिंजरापोल गोशाला में आयोजित कार्यक्रम में पशुपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने टीम को वैक्सीन किट भेंट कर टीकाकरण अभियान की शुरुआत की।

No comments