बकरीद पर झाड़ू लेकर निकलीं टीना डाबी
बाड़मेर जिले में बकरीद के अवसर पर 'नवो बाड़मेर अभियान की शुरुआत कलक्टर टीना डाबी ने खुद झाड़ू लगाकर की। यह सफाई अभियान शहर के वार्डों में पूरे जून महीने भर चलेगा। नालों की सफाई के बाद अब पूरे शहर को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से यह पहल शुरू की गई है। बता दें कि अभियान की शुरुआत शनिवार सुबह से की गई। इसके तहत शहर के कई हिस्सों में साफ-सफाई की गई। टीना डाबी ने चौहटन चौराहा से लेकर विवेकानंद सर्किल तक साफ-सफाई का जायजा भी लिया।

No comments