Breaking News

दिल्ली सीएम को धमकी देने वाला गाजियाबाद से अरेस्ट



दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को धमकी देने वाला अरेस्ट हो गया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ की टीम ने आरोपी श्लोक त्रिपाठी को गाजियाबाद से पकड़ा। वह बैनामा लेखक है। तहसील सदर में बैठता है। पूछताछ में उसने बताया, पत्नी छोडकऱ चली गई है। मैं डिप्रेशन में हूं। मैंने नशे की हालत में धमकी दी थी। मैं पारिवारिक कलह से परेशान हूं। पुलिस को आरोपी के पास वकालत की डिग्री है और उसके पास से फर्जी आईडी कार्ड मिले हैं। आरोपी ने धमकी भरा फोन करने के बाद मोबाइल को पत्नी के घर के अंदर फेंक दिया। पुलिस मोबाइल बरामद करने के लिए उसे साथ लेकर गई है।

No comments