Breaking News

कबाड़ हो रही स्कूटियों पर सख्त हुए सीएम, दो माह में वितरण के निर्देश



राजस्थान की मेधावी बेटियों को प्रोत्साहित करने के लिए चलाई जा रही कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना एक बार फिर सवालों के घेरे में है। स्कूटी वितरण में भारी देरी और हजारों नई स्कूटियों के गोदामों में सडऩे की खबर सामने आने के बाद अब राज्य सरकार हरकत में आ गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई, जिसमें टीवीएस कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी, संबंधित विभागों के सचिव और जिलों के प्रशासनिक अफसर शामिल हुए। बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि स्कूटी वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

No comments