भजनलाल सरकार की बड़ी सौगात: फलदार बगीचे लगाने वाले किसानों का होगा लाखों का फायदा
राजस्थान की भजनलाल सरकार ने किसानों को एक और बड़ा तोहफा दिया है। अब फलदार बगीचा लगाने वाले किसानों को मिलेगा 1.25 लाख रुपये तक का अनुदान मिलेगा। पहले जहां यह राशि मात्र 40 हजार थी, वहीं अब सरकार ने इसे तीन गुना से भी ज्यादा बढ़ाकर 1.25 लाख कर दिया है। यह योजना राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत शुरू की गई है, जिसमें किसानों को ड्रिप सिंचाई से लेकर फलदार पौधों की खेती तक में आर्थिक मदद दी जाएगी।
सीकर जिले के लिए उद्यान विभाग ने आठ प्रजातियों के पौधों को अनुदान के दायरे में शामिल किया है। नींबू प्रजाति के बगीचों को प्राथमिकता दी है। जिले में नींबू, किन्नू, मौसमी व संतरा तथा अनार, बेर, आंवला व बील पत्र के बगीचों के लिए अनुदान दिया जाएगा। इन प्रजातियों के बगीचों के लिए अनुदान सीधे किसानों के खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।

No comments