आरजेडी नेता तेजस्वी के काफिले को ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे, तीन सुरक्षाकर्मी घायल
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के काफिले को मधेपुरा से पटना लौटते समय ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में तेजस्वी यादव बाल-बाल बच गए वहीं, उनकी सुरक्षा दल के तीन सदस्य घायल हो गए।
यह घटना शनिवार तड़के करीब डेढ़ बजे वैशाली जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-22 पर गोरौल टोल प्लाजा के पास हुई, जब एक अनियंत्रित ट्रक ने राजद नेता के काफिले में शामिल एक वाहन को पीछे से तेज गति से टक्कर मार दी।

No comments