उप-राष्ट्रपति धनखड़ हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी पहुंचे
भारत के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शनिवार को हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला स्थित डॉक्टर वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी में पहुंचे। यहां पर एक संवाद कार्यक्रम में वह स्टूडेंट, रिसर्चर और फैकल्टी मेंबर से विकसित भारत युवा कृषि वैज्ञानिक दृष्टिकोण व संकल्प विषय पर संवाद कर रहे हैं। नौणी यूनिवर्सिटी में संवाद कार्यक्रम के बाद जगदीप धनकड़ सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस टीएस ठाकुर के घर जाएंगे। एक घंटे की मुलाकात के बाद वह हेलिकॉप्टर से चंडीगढ़ जाएंगे। इसके बाद उनका बेंगलुरु जाने का कार्यक्रम है।

No comments