बारां में छात्रा ने इंग्लिश में पूछा सवाल, शिक्षा मंत्री ने पकड़े कान
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शुक्रवार को बारां के जिला परिषद सभागार में आयोजित खुली जनसुनवाई में समस्याएं सुनीं लेकिन इस दौरान एक अनोखी घटना ने सबका ध्यान खींच लिया। जनसुनवाई में मौजूद छात्रा दामिनी हाड़ा ने जब शिक्षा मंत्री से अंग्रेजी में सवाल पूछना शुरू किया, तो मंत्री जी पहले तो चौंक गए. फिर हंसते हुए अपने कान पकड़े और हाथ जोडकऱ बोले, "मैं गांव का आदमी हूं, अंग्रेजी समझ नहीं आती। इसके बाद दामिनी ने हिंदी में अपना सवाल दोहराया। छात्रा दामिनी ने सरकारी स्कूलों की दयनीय स्थिति पर गंभीर सवाल उठाए. उसने बताया कि बारां जिले के सरकारी स्कूलों में इमारतें जर्जर हैं, शिक्षकों की कमी है और संसाधनों का अभाव है।

No comments